सीएए के तहत 14 लोगों को नागरिकता मोदी की पहली गारंटी – भट्ट 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। भाजपा ने 14 लोगों को नागरिकता मिलने से CAA की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यही भाजपा की कथनी और करनी है जिसने कोई भेद नही है।
भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे चुनाव परिणाम से पहले पूरा होने वाली मोदी की पहली गारंटी बताते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर अमल शुरू होने के साथ, पार्टी ने आजादी के समय देश के पूर्वजों के उस वादे को पूरा किया है, जिसमे बंटवारे के समय खून खराबे को कम करने के लिए, पड़ोसी देश में रह गए हिंदुओं, सिक्खों एवं अन्य धर्म के लोगों से समय आने पर अपनाने का वादा किया था। लेकिन दुखद बात यह रही कि 7 दशकों तक कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति के तहत न तो कभी उनकी सुध ली और न ही जोखिम उठा कर शरण लेने वालों को नागरिकता देने की कोशिश की। उस समय हम एक बड़ी राजनीतिक ताकत नही थे, लेकिन फिर भी भाजपा ने देश की तरफ से पाकिस्तान में छूट गए अपनों से किए वादे को पूरा किया। लोग यूं ही नही कहते कि मोदी के वादों के भी पूरा होने की गारंटी हैं । जिसकी पहली किस्त CAA के तहत दी गई 14 शरणार्थियों को दी गई नागरिकता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड में निर्वासित हजारों शरणार्थियों को भी देश में रहने का अधिकार प्राप्त होगा। जो विपक्ष मुस्लिम मतों के धुर्वीकरण के लिए सत्ता में आने पर इस कानून को वापिस लेनें का वादा कर रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। क्योंकि देश की 140 करोड़ जनता समझ गई है कि यह कानून नागरिकता लेने का नही बल्कि नागरिकता देने का काम है। यही वजह देश मोदी के इसी दम पर भरोसा कर अपना पूरा आशीर्वाद उन्हे देने जा रहा है । साथ ही मोदी जी ने एक गारंटी और दी है कि कोई भी ताकत इस CAA कानून को वापिस नही ले सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news citizenship to 14 people under CAA dehradun news Modi's first guarantee of citizenship to 14 people under CAA - Bhatt Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]

Read More