नाबालिग से शादी कर दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने बीस साल कठोर करावास की सुनाई सजा

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। 15 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने और मंदिर में शादी कर दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर करावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के जज पंकज तोमर ने गुरुवार को दिए फैसले में दोषी पर कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। यह रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे।
शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 4 दिसंबर 2018 को ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को राजेश मंडल निवासी ऋषिकेश 3 दिसंबर 2018 को भगाकर ले गया। पुलिस ने लापता होने काकेस दर्ज कर जांच शुरू की। 25 दिसंबर 2018 को पीड़िता को
बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। केस ट्रायल पर आया तो पीड़िता ने कहा कि राजेश को वह चार साल से जानती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 3 दिसंबर 2018 को अपनी मर्जी से घर से निकली और राजेश के साथ रुद्रपुर गई। रुद्रपुर में दोनों ने 4 दिसंबर 2018 को एक मंदिर में शादी की। इसके बाद एक होटल
में साथ में रुके। जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। 6 दिसंबर 2018 को दोनों राजेश के रिश्तेदार के यहां चले गए। वहां 24 दिसंबर 2018 तक रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कोर्ट में अभियोजन ने कहा कि आरोपी ने यह जानते हुए कि पीड़िता नाबालिक है, शादी का दिखावा कर संबंध बनाए गए। इसलिए कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने में राजेश मंडल को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news Court sentenced 20 years of rigorous imprisonment Court sentenced 20 years of rigorous imprisonment to the man convicted of raping a minor after marrying her dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More