दुग्ध संघ चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, जिलेवार बैठक कर अध्यक्ष के संभावित तीन उम्मीदवारों की सूची प्रेषित की जाएगी संगठन को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी दुग्ध संघ के चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा गठित कमेटी के सदस्य डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफ़ाल, राम मल्होत्रा एवं उमेश त्रिपाठी ने आज हल्द्वानी कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट के साथ बैठक कर दुग्ध संघ के चुनावों पर रणनीतिक विमर्श किया।

बैठक के उपरांत विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा प्रदेश भर की 11 दुग्ध संघ के चुनावों के लिए गठित कमेटी जिलेवार बैठक कर अध्यक्ष के संभावित 3 उम्मीदवारों की सूची भाजपा संगठन को प्रस्तुत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा प्राथमिक समितियों के अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं अब दुग्ध संघ के अध्यक्ष के चुनाव की कवायद भाजपा संगठन के द्वारा की जा रही है। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जानकारी देते हुए बताया नैनीताल जिले का लालकुआं दुग्ध संघ प्रदेश भर में दुग्ध उत्पादों का अकेले 50 प्रतिशत उत्पादन करता है । जिससे जिले भर के 53000 (53 हजार) दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए हैं। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने यह भी जानकारी दी कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के लालकुआं में भारत सरकार के द्वारा लोगों को रोजगार एवं उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए 80 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक दुध संयंत्र लगाया जा रहा है। हल्द्वानी में तीन-पानी के समीप 5 करोड़ की लागत से डेरी निदेशालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है जिसका शुभारम्भ प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया है। वहीं पर 2 करोड़ की लागत से सेंट्रल डेरी लैब का भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पर्वतीय जिलों में प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादकों की संख्या में बढ़ोतरी कर स्वरोजगार के लिए योजना के तहत डेरी का उत्पादन बड़ा रही है, जिसके तहत ग्रामीणों को 2 अथवा 3 जानवर खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान रखा गया है, जिसमें 2 जानवर खरीदने एवं गौशाला निर्माण के लिए 1 लाख 62 हजार रुपये में 75 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन की योजना है। इतना ही नहीं जानवरों के लिए हरा चारा साइलेज की खरीद में 75 प्रतिशत एवं भूसे में 50 प्रतिशत की सब्सिडी की व्यवस्था प्रदेश सरकार के द्वारा डेरी उत्पादकों को दी जा रही है। दुग्ध उत्पादकों के लाभांश में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सरकारों की एक- दो रुपये के लाभांश बढ़ोतरी की तुलना में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सीधे 9 रुपये लाभांश में बढ़ोतरी की है। डेरी उद्योग को गुजरात की तर्ज में उत्तराखंड में विकसित करने की प्रदेश सरकार की योजना है जिसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की डेरी उत्पादकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ डेरी उद्योग से जुड़े लोगों को मिल रहा है पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने में कारगर हो रही प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दुग्ध संघ के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा। चुनावों के लिए गठित कमेटी सभी जिलाध्यक्षों के साथ वैठक आयोजित कर चुनावों में विजय के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, महामंत्री रंजन बर्गली, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा, बॉबी आर्या मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP is busy preparing for milk union elections bjp news district wise meeting will be held and the list of three possible candidates for president will be sent to the organization Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की […]

Read More