विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने उठाई प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग तो अपने ही विधायकों के सवालों से असहज हो गए वन मंत्री, हल्द्वानी विधायक ने स्थानीय परियोजनाओं को लेकर दिया धरना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भराड़ीसैंण। विधानसभा भवन में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र 2026 के दूसरे दिन मंगलवार, 10 मार्च को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इससे पहले विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की, जिस पर स्पीकर ने नियम 58 के तहत विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों से किसानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, महेश जीना और विनोद कंडारी ने इस विषय पर सरकार से सवाल किए। विधायकों ने कहा कि जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं और ग्रामीणों में भारी परेशानी है। इस दौरान वन (संरक्षण) अधिनियम से जुड़े प्रावधानों और जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों के अधिकारों को लेकर भी सदन में चर्चा हुई। जवाब देते समय वन मंत्री सुबोध उनियाल से कई सवालों पर स्पष्ट उत्तर की मांग की गई, जिस पर स्पीकर ने भी मंत्री से गंभीरता से जवाब देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

बीजेपी विधायक खजान दास ने वन कानूनों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम लागू हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए पूछा कि उत्तराखंड में सड़कों के निर्माण की परियोजनाएं लंबे समय तक वन स्वीकृति में क्यों अटकी रहती हैं। इस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हाल के वर्षों में फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लोक निर्माण, पेयजल और विद्युत समेत छह विभागों के 713 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा उठाया। वन मंत्री ने सदन को बताया कि वर्ष 2000 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य में वन्यजीव हमलों में 1,296 लोगों की मौत हुई और 6,624 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

संजय डोभाल, विधायक यमुनोत्री ने यमुनोत्री-खरसाली रोपवे परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि परियोजना का टेंडर नई कंपनी को दिया गया है और काम जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आईएसबीटी, चिड़िया घर के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल आयोजनों को लेकर धरना दिया।

सत्र के दूसरे दिन सदन में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी रखी जानी है। इसके साथ ही चार अध्यादेशों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

गौरतलब है कि सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था,जो पिछले बजट की तुलना में लगभग 10.41 प्रतिशत अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and the Forest Minister became uncomfortable with the questions of his own MLAs Assembly budget session second day Bhararisain News Haldwani MLA staged a sit-in protest regarding local projects On the second day of the Assembly budget session the opposition raised the demand for a discussion on the law and order situation in the state uttarakhand news अपने ही विधायकों के सवालों से असहज हो गए वन मंत्री उत्तराखण्ड न्यूज भराड़ीसैंण न्यूज विधानसभा बजट सत्र दूसरा दिन विपक्ष ने उठाई प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More