देवर पर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां गोरापड़ाव के फत्ताबंगर निवासी महिला ने अपने ससुराल वालो पर दहेज़ के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं महिला द्वारा देवर पर दुष्कर्म करने व ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तप्तीश शुरु कर दी है।

गोरापड़ाव के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली मे तहरीर देते कहा बताया की उसका विवाह 2010 मे नरेन्द्र कश्यप के साथ हुवा था। उसके दो नाबालिक बच्चे भी हैं। विवाह के कुछ समय बाद ही मेरी सास , ननद, देवर व ससुर दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। कई बार दहेज़ के लिए घर से भी निकाला। आरोप लगाया एक दिन मेरे पति जब घर पर नही था तो उसके ससुर ने कमरे मे घुस कर जबरन दुष्कर्म कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस कृत्य का विरोध किया तो मुझे घर से निकाल दिया। गत वर्ष जनवरी में घर पर अकेले थी तब मेरे देवर गौरव ने कमरे में घुसकर उसका बलात्कार किया। किसी को बताने पर बच्चो का जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद जब भी मौका मिलता देवर बच्चों काे मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। पति से शिकायत करने पर उन्होंने भी लोक लाज का भय दिखाकर मुझे चुप करा दिया। एक दिन देवर के द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत अपने ससुराल वालो से की तो उन लोगो ने मुझे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह मे अपनी जान बचाकर अपनी मायके आ गई । दो दिसंबर को जब ससुराल गई तो मेरी सास, ससुर, दोनो ननद व देवर ने मेरे साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद तीन दिसंबर को मेरी मां मुझे छोड़ने ससुराल आई तो मेरी सास, ससुर व देवर ने मुझे व मेरी मां को जान से मारने की नियत से प्रहार किया। पुलिस हैल्प लाईन पर कॉल कर पुलिस आने पर मेरी जान बच पायी।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

महिला ने बताया कि उसके सास ससुर ने उसके दोनो बच्चों को अपनी गिरफत मे ले रखा है । बच्चो की जान माल की सुरक्षा के कारण ये लोग मेरा आर्थिक , मानसिक व शारीरिक शोषण करते रहते हैं । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दहेज अधिनियम, बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More