बद्रीनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी सड़क पर, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित भिजवाया ऋषिकेश

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
 
टिहरी। यहां कौड़ियाला के पास सुबह श्रद्धालुओं की बस सड़क पर पलट गई। एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम ने मौके पर पहुंच कर त्वरित प्राथमिक उपचार किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) सुबह एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रद्धालुओं से भरी बस बद्रीनाथ से वापस लौटते समय कौड़ियाला के पास ब्रेक फैल होने से रोड पर ही पलट गयी है। सूचना पर उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घटना में घायल हुए लोगों प्राथमिक उपचार दिया गया। यह बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई थी जिसमें तेलंगाना निवासी 28 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उनके सामान सहित ऋषिकेश भिजवाया गया।
इस दौरान एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल सुभाष चंद्र, अमित नौटियाल, विक्रम सिंह , पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी, नंदकिशोर शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bus of devotees returning from Badrinath overturned on the road Bus overturned on the road SDRF rescued everyone and sent everyone safely Rishikesh tehri news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More