अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर असंतुलित होकर नदी में गिरा कैंटर, चालक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर नावली क्षेत्र में कैंटर असंतुलित होकर कोसी नदी क्षेत्र में जा गिरा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर चालक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुट्टी गांव, बांसबगड़ ( पिथौरागढ़) निवासी पूरन सिंह बिष्ट ( 38) पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट सोमवार को पिथौरागढ़ से कैंटर यूके 04सीबी 8839 को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। पूरन हाइवे पर नावली क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था कि असंतुलित होकर वाहन हाइवे से नीचे कोसी नदी में जा गिरा। वाहन के गिरने से हाईवे पर आवाजाही कर रहे अन्य वाहन चालकों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर खैरना पुलिस व एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गंभीर रुप से घायल चालक को आपातकालीन 108 सेवा के जरिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को भेज दी गई है। स्वजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Canter became unbalanced and fell into the river on Almora-Haldwani highway driver died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More