ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर  पहाड़ी से टकराई कार, एक की मौत दो घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टेहरी गढ़वाल।  यहां ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग Nh-58 पर देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर मूल्यागांव के पास बलेनो कार संख्या यूके 17 क्यू/ 3907 पहाड़ी से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे कुल तीन लोग सवार थे। घटना में दिनेश प्रसाद पुत्र स्व मुरलीधर उम्र- 56, ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। जबकि गोविंद प्रसाद गहरोला पुत्र स्व श्री भगवती प्रसाद, उम्र- 50 तथा श्रीमती रोशनी देवी पत्नी श्री दिनेश, उम्र-50, निवासी सभी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग में ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car collided with hill on Rishikesh-Badrinath highway one dead and two injured tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More