दिल्ली से हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, एक की हुई मौत चार अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को एक कार में पांच युवक दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। आधी रात के समय जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा के पास हाईवे पर पहुंचे तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर टॉली से टकरा गई, जिसमें पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने 26 वर्षीय हिमांशु निवासी बवाना दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में अन्य गंभीर रूप से घायल विशाल निवासी बवाना दिल्ली, भारत निवासी दरियापुर दिल्ली, सुमित निवासी बवाना दिल्ली और दिव्य निवासी बवाना दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मंगलौर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car of passengers going from Delhi to Haridwar collides with tractor trolley four others injured haridwar news one dead Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More