सीबीआई कोर्ट ने ग्रामीण बैंक में 4.81 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक और नौ कर्जदारों को सुनाई सजा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बाजपुर शाखा में हुए लगभग 4.81 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक राम अवतार सिंह दिनकर और नौ अन्य कर्जदारों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक राम अवतार सिंह को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

यह बीते तीन हफ्ते में तीसरा मौका है जब मुख्य आरोपी दिनकर को अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है। सीबीआई की देहरादून शाखा में 31 मार्च 2017को बैंक के तत्कालीन महाप्रबंधक पूरन चंद की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि साल 2014-15 के दौरान बाजपुर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक आरएएस दिनकर ने केजीएन ट्रैक्टर्स एंड इक्विपमेंट्स और अन्य के साथ मिलकर एक बड़ी आपराधिक साजिश रची। दिनकर ने नियमों को ताक पर रखकर अपात्र लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड(केसीसी) और फसल लोन बांट दिए। बिना मार्जिन मनी के कृषि टर्म लोन स्वीकृत कर दिए गए और यह सारा पैसा डीलर के खाते में ट्रांसफर कर कृषि के बजाय अन्य कार्यों में लगा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

सीबीआई जांच में सामने आया कि जाली दस्तावेजों के आधार पर बांटे गए इस लोन से बैंक को चार करोड़ 81 लाख 78 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ।मामले की पैरवी कर रहे सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अमरेंद्र सिंह ने अदालत में 33 गवाह पेश किए। तत्कालीन मैनेजर राम अवतार सिंह दिनकर: चार साल सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना। दीदार सिंह, सतनाम सिंह, विनोद सिंह, इंदर प्रकाश सिंह, दीवान सिंह, मंगल सिंह, देवेंदर सिंह,राजवंत सिंह और शेर सिंह को एक-एक साल की सजा और तीस-तीस हजार रुपये का अर्थदंड सीबीआई की विशेष कोर्ट ने लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मामले में कुल 18 आरोपी थे। सुनवाई के दौरान पांच आरोपी (मोहम्मद फुरकान, जागीर सिंह, दर्शन सिंह, अंग्रेज सिंह और अमरीक सिंह) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। जिन्हें पहले ही अलग से सजा सुनाई जा चुकी है।लच्छू सिंह व अब्दुल रशीद नाम के दो आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया गया था। फैसला सुनाते समय एक आरोपी जागीर सिंह अदालत में मौजूद नहीं था। बचाव पक्ष ने मौखिक रूप से अदालत को बताया कि हालही में एक सड़क दुर्घटना में जागीर सिंह की मौत हो गई है। अदालत में मृत्यु से जुड़ा कोई भी आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने जागीर सिंह के खिलाफ दोषसिद्धि वारंट जारी करते हुए उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI court sentenced the then branch manager and nine borrowers in the Rs 4.81 crore loan scam in Gramin Bank CBI court verdict court news Rs 4.81 crore loan scam in Gramin Bank then branch manager and nine borrowers sentenced udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कोर्ट न्यूज ग्रामीण बैंक में 4.81 करोड़ रुपये का लोन घोटाला तत्कालीन शाखा प्रबंधक और नौ कर्जदारों को सजा सीबीआई कोर्ट का फैसला

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More