लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। लूडो खेलने से मना करने पर एक युवक ने 27 वर्षीय शाहनवाज के सिर पर पीछे से ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई फरमान की तहरीर पर आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 
वार्ड 18 खेड़ा निवासी फरमान पुत्र आबिद ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद शाहनवाज ईदगाह मैदान में गया था।  वहां वह आजम, कासिम, वसीम, अरमान, चांद समेत अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान वार्ड 18 खेड़ा निवासी गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली उर्फ दद्दा वहां पहुंचा और लूडो खेलने को कहा। आरोप है कि शाहनवाज ने उम्र में छोटा बताते हुए उसके साथ खेलने से मना कर डांटकर जाने को कहा। कुछ देर बाद गोलू दोबारा वहां पहुंचा और पीछे से शाहनवाज के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी फरार हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर कर आईसीयू में भर्ती किया गया था। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Hindi News murder news News from the hills News From the Pahad refusing to play Ludo rudrapur news udham singh nagar news Young man beaten to brick Youth beaten to death with a brick after refusing to play Ludo; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रांग रूम […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More