देहरादून की एनालॉग सिक्योरिटी एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी के सीईओ पर करीब 30 लाख के गबन का आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। देहरादून की एनालॉग सिक्योरिटी एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी के सीईओ रहे अवधेश रतूड़ी पर लगा  जीएसटी, ईपीएफ, ईएसआई के नाम पर करीब 30 लाख के गबन का आरोप है। कंपनी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल के अनुसार सलभ सिंह ने तहरीर दी कि उनकी कंपनी में रतूड़ी सीईओ और वित्त अधिकारी जैसे जिम्मेदार पदों पर थे। आरोप लगाया कि रतूड़ी ने जीएसटी, ईपीएफ, ईएसआई के रूप में कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली रकम में से 25-30 लाख रुपये हड़प लिए। अवैध तरीके से कंपनी के खाते से अपने और सगे संबंधियों के खातों में रकम डाली गई। बाद में रतूड़ी ने शपथ पत्र देकर रकम वापस करने की बात कही थी, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। रतूड़ी ने जो चेक दिए वो बाउंस निकले। आरोप लगाया कि अवधेश के पिता राकेश रतूड़ी और चाचा राजेश रतूड़ी से भी उनकी इस बाबत बात हुई, लेकिन उन्होंने भी उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि अवधेश की चाची रेखा भी कंपनी में डायरेक्टर हैं, वो भी इस षड़यंत्र में शामिल हैं। धारीवाल ने बताया कि मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against Tahrir CEO of Dehradun's Analog Security and Allied Services Company accused of embezzlement of around Rs 30 lakh dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More