चम्पावत पुलिस ने जब्त की पांच लाख रुपये की शराब

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

बनबसा। चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए खटीमा से चम्पावत विधानसभा में आ रही पांच लाख रुपये की शराब को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने जिस गाड़ी को पकड़ा है उसमें 40 पेटियों में 624 बोतल अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद


एसपी देवेंद्र पींचा के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर/स्पेशल ऑपरेशन के निर्देशन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किए जाने हेतु सभी थाना एफएसटी, एसएसटी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा थाना गेट बनबसा के पास से वाहन संख्या यूके 03सीए/0739 पिकप से अभियुक्त सागर गुप्ता पुत्र श्याम बाबू, निवासी वार्ड नंबर 6, टैक्सी स्टैंड, टनकपुर को 40 पेटियों में 624 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत पांच लाख के लगभग है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 


अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि टनकपुर, बनबसा क्षेत्र अंतर्गत शराब के ठेके बंद होने के कारण वह खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर से उक्त शराब को गुपचुप तरीके से मतदाताओं को वितरित करने के उद्देश्य से ला रहा था। पुलिस टीम में एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह, एसआई नवल किशोर, कांस्टेबल देशराज, हेमचंद्र, एसएसटी टीम के एसआई योगेश दत्त, कांस्टेबल कपूर पाल, सुरेन्द्र सिंह ढेक शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More