दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस पुलिस चौकी में घुसते हुए पलटी, चौकी पर तैनात होमगार्ड सहित कई यात्री हुए चोटिल 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हरिद्वार। नारसन बॉर्डर पर शनिवार की प्रातः करीब चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ने के साथ ही चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत कुछ को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A high-speed private bus coming from Delhi overturned while entering the police post A high-speed private bus overturned while entering the police post Accident news haridwar news many passengers including the home guard posted at the post were injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More