रुद्रपुर महाविद्यालय के डॉ सुरेंद्र पडियार एवं  डॉ भारत पाण्डे के नेचुरल रिसोर्स डिवाइस तैयार करने के लिए मिला पेटेंट

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के गणित विभाग में कार्यरत डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार और रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भारत पांडे को उनके द्वारा नेचुरल रिसोर्स के लिए किए कार्य और चार पहिया वाहन की  एक नई डिजाइन जिसे अलग अलग कार्य हेतु उपयोग किया जा सकता है, तैयार करने के लिए 2 अलग अलग पेटेंट ग्रांट हुए है। भारतीय पेटेंट कार्यालय की ओर से डॉ पडियार को ये प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। इस विशेष उपलब्धि के लिए सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य सहित सभी प्राध्यापको ने उनके  शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ सुरेंद्र का शोध कार्य ऑपरेशन रिसर्च के इन्वेंटरी के मैनेजमेंट से संबंधित है। जिस में उनके द्वारा 40 से अधिक अंतराष्टीय शोध पत्र तैयार किए। जिसमे Scopus, ESCI, Web of science और SCIE इंडेक्सिंग शोध जर्नल शमिल है और इसके साथ विभिन्न पुस्तकों में लेखक के रूप में है। डॉ सुरेंद्र इस से पूर्व भी शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई अवॉर्ड से पुरस्कृत हुए है। जिस में उत्तराखंड टीचर ऑफ द ईयर, अंतराष्टीय विशिष्ट अचीवर अवार्ड, देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार आदि है। सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भारत पांडे रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत है। उन्होंने SCOPUS/UGC-Care/Nature and Science/UGC Peer reviw में अनुसंधान पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा वह  Third Concept जो एक UGC Care जर्नल में भी मेहमान संपादक हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अनुसंधान पत्र प्रस्तुत किए हैं। डॉ भारत पांडे ने कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं, उनमें से कुछ निम्न हैं
1. अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 (14-5 सितंबर) – इंटरनेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट, बेंगलुरु, कर्नाटक द्वारा (भारत सरकार के कार्यालय द्वारा पंजीकृत)
2. भारत में रसायनिक, बायो-मेडिकल, मरीन, पेट्रोलियम और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शीर्ष 20 विशेषज्ञ फैकल्टी के बीच uLektz Wall of Fame प्राप्त
3. Uttarakhand के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित MIET Kumaon और Amar Ujala के द्वारा देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2023 प्राप्त
4. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्गनाइज़्ड रिसर्च (I2OR) इंडिया द्वारा अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 – शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (24 जनवरी 2024) के अवसर पर प्राप्त
5. उत्तराखंड राज्य से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिक्रिया नोट्स और इसलिए 3rd C.S.Conference, Niti Aayog, भारत सरकार द्वारा आयोजित 27-29 दिसंबर 2023 को वॉल ऑफ फेम में चयनित हुए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं/उद्यमिता विकास कार्यक्रमों/वैज्ञानिक पेपर लेखन के आनंद और अकादमिक यात्रा योजना का आयोजन भी किया है विज्ञान प्रसार कक्ष के तहत। वे लिंनियन सोसाइटी ऑफ लंदन के सम्मानित सदस्य भी हैं। उन्हें IIT दिल्ली से प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुआ है क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान उत्तराखण्ड का पहला वर्चुअल लैब रसायन विज्ञान का डिजाइन किया था। इसके अलावा गार्फिक एरा हल्द्वानी कैंपस में कार्यरत डॉ विपिन कुरई ने डिजाइन बनाने हेतु कार्य किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr. Surendra Padiyar and Dr. Bharat Pandey of Rudrapur College got patent for preparing natural resource device rudrapur college news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More