मुख्यमंत्री धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी, इस दौरान टाइगर के भी हुए दीदार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की, इस दौरान सीएम धामी को टाइगर के दीदार भी हुए।

देर रात्रि रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी करने पहुंचे, गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्क के अंदर जाते हुए ही उन्हें हिरन का पीछा करते टाइगर का दृश्य देख रोमांचित हुए, वहां खड़े पर्यटक भी अपने बीच सफारी वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी को देख हैरान हो गए, बिना किसी सुरक्षा तंत्र के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यहां भी पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चाय पीने के साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियो को भोजन भी खिलाया।सीएम धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा। सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक , मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा की और अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami took a safari in Jim Corbett Tiger Reserve during which tiger was also seen ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति […]

Read More