जोशीमठ पहुंचे सीएम, संवेदनशील क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

जोशीमठ। मुख्यमंत्री आज शनिवार को जोशीमठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से पैदा हुए हालात की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ गए विशेषज्ञ दल के सदस्यों से भी जुड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तात्कालिक एक्शन प्लान के साथ ही दीर्घकालीन कार्यों में भी लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। कहा, इसमें सरलीकरण तथा त्वरित कार्रवाई ही हमारा सबसे बड़ा मूलमंत्र होना चाहिए। जोशीमठ मामले पर जल्द से जल्द हमारी कार्ययोजना बिल्कुल तय होनी चाहिए। हमारे लिए नागरिकों का जीवन सबसे अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मंडल और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर निर्देश दिए कि चिकित्सा उपचार की सभी सुविधाओं की उपलब्धता रहे। जरूरी होने पर एयर लिफ्ट कर सकें, इसकी भी तैयारी हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM reached Joshimath gave instructions to vacate buildings built in sensitive areas immediately Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More