बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पोल से बांध करदी बेरहमी से पिटाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां बच्चा चोरी के शक में लोगों की भीड़ ने एक महिला को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान कई लोग मौके पर मौजूद रहे और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर की है। रविवार सुबह करीब 11 बजे इलाके के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। महिला की इस हरकत से बच्चों के माता-पिता और आसपास के लोग सतर्क हो गए और उन्हें उस पर बच्चा चोरी का शक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसे पास के बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद कई लोगों ने उसे थप्पड़, लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय महिलाएं भी आक्रोश में आ गईं और उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भी कुछ महिलाएं पुलिस के सामने ही महिला को थप्पड़ मारती रहीं। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत करा महिला को छुड़ाकर थाने ले गए।

थाने में पूछताछ के दौरान महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी। बताया गया कि वह खुद से ही बातें कर रही थी और सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही थी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। उन्होंने बताया कि यह महिला पहले भी थाने में हंगामा कर चुकी है। एक बार वह थाने में दीवार पर सिर मारने लगी थी, जिसके चलते पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है। साथ ही उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में वहां पहुंची थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A mob tied a woman to a pole and brutally beat her on suspicion of child theft crime news rudrapur news Suspected of child theft udham singh nagar news uttarakhand news woman tied to a pole and brutally beaten उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज बच्चा चोरी का शक महिला की पोल से बांध बेरहमी से पिटाई रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More