रेलवे भूमि अतिक्रमण पर बोले सीएम, यह न्यायालय और रेलवे के बीच की बात है, राज्य सरकार इसमें कोई पार्टी नहीं 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हाईकोर्ट के रेलवे की भूमि में हुए अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश के बाद जहां एक और यह मामला अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंच चुका है तो वहीं दूसरी ओर नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बनभूलपुरा के लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। 5 जनवरी यानी गुरुवार (आज) सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। 

उन्होंने कहा है कि सभी को न्यायालय पर विश्वास रखना चाहिए। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा सरकार उसी हिसाब से काम करेगी। यह न्यायालय और रेलवे के बीच की बात है, राज्य सरकार इसमें कोई पार्टी नहीं है। उच्चतम न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, राज्य सरकार उस पर काम करेगी। तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद के लिए कांग्रेस को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबाबदेही से बचने के लिए आरोप प्रत्यारोप तथा मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहती है। जबकि इसमें राज्य सरकार पक्ष नही है और न ही भाजपा की कोई भूमिका है। उन्होंने कहा कि इसमे कांग्रेस इसलिए दोषी है क्योंकि, उसने समय रहते कोई प्रयास नहीं किया और मामला कोर्ट में जाने दिया। पार्टी और सरकार इस पूरे मामले को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखती है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए सभी पक्षों को उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कांग्रेस समेत पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी विवाद के हल का प्रयास नहीं किया। आज इस प्रकरण में राजनैतिक बयानबाजी करने वाले कॉंग्रेस के तमाम नेता किसी न किसी रूप में तत्कालीन सरकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ऐसे में उनके अनुसार यदि कुछ गलत हो रहा था तो उन लोगों ने कोई बीच का रास्ता नही निकाला जो उसकी मंशा पर सवाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM dhami CM said on railway land encroachment Haldwani news the state government is not a party in this this is a matter between the court and the railways Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More