स्वराज आश्रम में हर्षोल्लास संग कांग्रेस ने मनाया “राज्य स्थापना दिवस”  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला-महानगर कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड का 24वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द बिष्ट पी सी.सी. सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, हरीश सिंह मेहता ने कहा कि जिन परिकल्पनाओं को लेकर अलग उत्तराखंड राज्य का गठन हुवा वो परिकल्पनाएं साल दर साल धुमिल होती जा रही है। पहाड़ो से पलायन की दर बढ़ती जा रही है। उचित शिक्षा और समुचित स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में पहाड़ खाली होते जा रहे है। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, राजेन्द्र उपाध्याय गोविन्द बगढ़वाल, मीमांशा आर्य ने कहा आज उत्तराखंड को बने 23 साल बीत चुके है, आज भी हमारे पहाड़ो के हालात जस के तस बने हुवे है। अलग पहाड़ी राज्य की परिकल्पना अधूरी रह गयी। उत्तराखंड बनने का फायदा आम जनमानस के विपरीत राजनेताओं और अफसरशाही को ज्यादा हुवा है। हमनें इस उत्तराखंड की परिकल्पना को लेकर अलग राज्य की लड़ाई नही लड़ी थी। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सभी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करते हुवे “जय देवभूमि उत्तराखंड” के नारों से स्वराज आश्रम को गुंजायमान कर दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी तथा राज्य आंदोलनकारियों की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखंड राज्य के पुनःनिर्माण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, पार्षद राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, नवीन सांगूड़ी, संदीप भैसोड़ा,  सौरभ भट्ट, कमला तिवारी, मीमांशा आर्य, प्रीति आर्य, सुशील डुंगरकोटी, विजय सिजवाली, संजू तिवारी, जीवन बिष्ट, पूरन बिष्ट, नरेंद्र पनेरू, नरेंद्र खनी, खीमानंद पांडे, प्रताप बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, अवध विहारी जी, गणेश टम्टा,  प्रमोद सनवाल, त्रिलोक बनोली, अरसद अली, मनोज शर्मा, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress celebrated “State Foundation Day” with enthusiasm at Swaraj Ashram congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More