महंगाई व रोजगार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी रिक्त पदों को भरने में हो रहे विलंब के विरोध में राजीव गांधी काम्प्लेक्स डिस्पेंसरी रोड़ से गांधी पार्क तक पद यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये सरकार दो करोड़ नौकरी देने के नाम पर युवाओं के साथ केवल छल कर रही है। प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों ने ही नौजवानों को धोखा ही दिया है। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है जहां पहाड़ के हर घर एक सेना का जवान है हमारे उन जवानों के साथ छल किया। अग्निवीर योजना लागू करके सेना का सम्मान क्या होता है शायद ये इनको नही पता। जब तक ये गूंगी बहरी सरकार युवाओं के हक की बात नही करेंगी तब तक ये 75 साल का हरीश रावत इनके लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं स्ट्रेचर में बैठ कर युवाओं, किसानों, महिलाओं व दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाता रहूँगा। राज्य में निवेश भी जुमलों में हो रहा है नेहरू जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने हमें बीएचसीएल, आईडीपीएल, एचएमटी जैसे उद्योग दिये थे उन्हें बंद किया जा रहा है। युवाओं की नियुक्तियों की परीक्षा, आवेदन सहित परिणाम देने तक में जानबूझ कर गोलमाल किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने चार माह के लिए महिला सम्मान, किसानों के बकाया भुगतान, युवाओं व दलित सम्मान के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा भी कर डाली। 11 दिसंबर को हरिद्वार में किसानों के बकाया भुगतान के लिए पदयात्रा होगी। प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ साथ हम बेरोज़गारों, किसानों, महिला सम्मान यात्रा अपने अपने इलाक़ों में भी निकालेगे। उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि चारों शंकराचार्यों का भी सरकार अपमान कर रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवान, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र कुमार, रामयश सिंह, सतपाल भर्मचारी, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, महेंद्र नेगी गुरुजी, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिषेक भंडारी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, अशोक वर्मा, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, राकेश नेगी, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी, सतीश पंत, अभिषेक बिष्ट, अरसद, अजय रावत, सोनू बिष्ट, सौरव रावत, मयंक रावत, अमित कुमार, प्रांजल, श्याम सिंह चौहान, मोहन भंडारी , हरीश जोशी, हरिओम भट्ट, ओम प्रकाश सती बब्बन, अभिषेक भंडारी, उज्ज्वल, हरजोत, सुबोध, मुकेश बसेरा, चंद्र कला नेगी, मीना रावत, अमरजीत सिंह, मोहन काला, लखपत बुटोला, पूरन सिंह रावत, नीनू सहगल, मथुरा दत्त जोशी, मदन लाल, मुकेश, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, सुशीला, रितेश जोशी, नजमा खान, राधा, कृष्णा नेगी, कौशल्या देवी, मधु सबरवाल, सावित्री थापा, मंजू आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress's outcry against inflation and employment dehradun news padyatra carried out under the leadership of former Chief Minister Harish Rawat Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More