मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मिले संविदा प्राध्यापक 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में कई वर्षो से कार्यरत संविदा शिक्षको ने अपनी कुछ मांगो हेतु उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से  मुलाकात की। 

इस दौरान संविदा शिक्षको ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि वर्ष 2014 से प्रातःकालीन/सांध्यकालीन संविदा शिक्षक और वर्ष 2015 से कार्यरत गेस्ट फैकल्टियों का न तो विनियमितिकरण हुआ और न ही वेतन वृद्धि हुई। जबकि पिछले कई वर्षो से अधिकांश संविदा शिक्षक मात्र 35 हजार नियत वेतनमान पर उत्तराखंड के अति दुर्गम महाविद्यालयों में कार्यरत है। महंगाई के इस दौर पर उच्च शिक्षा में कार्यरत संविदा प्राध्यापको को काफी कम वेतन प्राप्त होने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यूजीसी के द्वारा तय वेतनमान 57700 ना मिलने के कारण पिछले 9 साल से अध्यापन करने के फलस्वरूप भी कोई शिक्षण अनुभव के अंक नही जोड़े जाते, जिसके चलते अन्य प्रदेश या विश्वविद्यालयों में साक्षात्कार हेतु संक्षिप्त सूची में जगह नहीं बना पाते है। शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर विनियमितिकरण करने और जब तक ये प्रक्रिया चलती है तब समान कार्य समान वेतन के तहत 57700 वेतन देने की मांग की। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने अल्प वेतन को पुनः संज्ञान में लेते हुए जल्द ही वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया। किंतु विनियमितिकरण हेतु उन्होंने मौके पर ही मना किया। कहा की नियमों और पदों के हिसाब से सरकार भी इस विषय में कुछ न कर पाने को विवश है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में डॉ सुरेंद्र पडियार, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रदीप पांडेय, डॉ आलोक, डॉ दिवाकर, डॉ प्रमोद जोशी, डॉ प्रकाश, डॉ बिंदिया, डॉ ममता, डॉ दीपिका, डॉ गरिमा सहित कई संविदा शिक्षक मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Contract professors met Higher Education Minister regarding demands Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की नई टीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अभिनव थापर को प्रदेश अध्यक्ष, भरत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा रोहित भट्ट, मधुसूदन सुंदरियाल, दिनेश चंद्र टम्टा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More
उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More