रुड़की में शोभायात्रा निकालने को लेकर उपजा विवाद, प्रशासन ने की धारा 144 लागू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। लंढौरा में वाल्मीकि समाज शोभायात्रा निकालने की आशंका के चलते लगाई गई धारा 144 के बाद रविवार को भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने लंढौरा में डेरा डाल दिया, जिसके चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन ने दो दिन बाद शोभा यात्रा निकालने का मौखिक रूप से आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट में शोभायात्रा निकालने पर विवाद की आशंका जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की शाम को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। लंढोरा कस्बे में धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा व कुछ संगठनों की ओर से रविवार को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को कहा गया है। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर कई मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। लंढोरा चलने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से शनिवार को ही कस्बे में धारा 144 लागू करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार की सुबह ही 6 से अधिक थानाध्यक्ष, एसपी सिटी, एसपी देहात व एसडीएम समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में डेरा डाले है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि किसी भी कीमत पर किसी तरह का आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। न ही किसी को माहौल खराब करने की इजाजत दी जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 के चलते बाजार में भी अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम है। अधिकांश दुकानें बंद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: administration imposed section 144 Controversy arose over taking out procession in Roorkee rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More