खनन रॉयल्टी और वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में देने के विरोध में गौला संघर्ष समिति के बैनर तले सड़क पर उतरा हुजूम

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मांगों को लेकर सोमवार को खनन कारोबारी एक बार फिर गौला संघर्ष समिति के बैनर तले सड़क पर उतर आए। वह जुलूस निकालने के लिए चोरगलिया रोड में एकत्रित हुए। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और बैरिकेटिंग लगा कर रोक दिया।

बताते चलें कि सोमवार को गौला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों का बुद्धपार्क में धरना प्रस्तावित था। धरना देने के लिए लालकुआं आदि क्षेत्रों से खनन कारोबारी बुद्धपार्क पहुंच गए। वहीं दूसरी तरफ खनन रॉयल्टी निजी हाथों में देने और वाहनों की फिटनेस निजी सेंटरों से कराने के विरोध कर रहे गौला संघर्ष समिति से जुड़े तमाम लोग सोमवार को चोरगलिया रोड पर एकत्रित हुए। सभी लोग चोरगलिया रोड से तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क तक जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। जुलूस निकालने की भनक लगते ही बनभूलपुरा और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकल दिया जिससे गौला संघर्ष समिति के लोग भड़क गए और जुलूस निकालने को लेकर उनकी पुलिस से जमकर धक्का मुक्की के साथ झड़प हो गई। काफी देर तक चोरगलिया रोड पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद खनन कारोबारियों का गुस्सा शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Crowd took to the streets under the banner of Gaula Sangharsh Samiti to protest against handing over mining royalty and fitness of vehicles to private hands Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More