साइबर ठगों ने दो सीनियर सिटीजन को डिजिटल अरेस्ट करने के साथ ही चार लोगो से ठगे सवा दो करोड़ रुपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों से सवा दो करोड़ रुपये ठग लिए। दो सीनियर सिटीजन को डिजिटल अरेस्ट किया। एक को गिफ्ट भेजने और दूसरे को मनी लांड्रिंग में गिरफ्तारी झांसा देकर ठगी की गई। साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया चारों मामलों में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

 

पथरीबाग पटेलनगर निवासी लखीराम ने बताया कि फेसबुक पर एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने खुद को नीदरलैंड की जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सीनियर मैनेजर जैनसन हेलेना बताया। 7 जून से उसने उपहार भेजने का दावा करते हुए फ्लोटा लॉजिस्टिक्स की ट्रैकिंग आईडी शेयर की। उन्होंने मुंबई से एक कस्टम एजेंट ने संपर्क किया। उसने 15,000 रुपये मांगे। पीड़ित ने गूगल पे से भुगतान किया। ठगों ने उसे अन्य फीस के रूप में 24 लाख ट्रांसफर कराए। 28 जून को पीड़ित की बेटी ने ऑनलाइन मिले नंबर पर शिकायत की। इससे जुड़े व्यक्ति ने 7250 रुपये फीस मांगी। बाद में पुलिस के एक कथित सब-इंस्पेक्टर और एक एडीजी ने ब्लैकमेल कर 4.10 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित 29लाख रुपये गंवा बैठे। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वरिष्ठ नागरिक सत्यबीर सिंह निवासी रुड़की ने बताया कि 28 मई को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल वीडियो कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपके नाम पर कुछ अवैध गतिविधि हुई है। बताया कि आपके नाम पर एक खाता है। इसके तहत दो करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग की गई है। उसने कहा कि इस मनी लांड्रिंग के दौरान 40 लेनदेन हुए हैं और आपको इन लेनदेन में 25 लाख रुपये मिले हैं। उस व्यक्ति ने पहचान सत्यापित करने के लिए सभी खातों की रकम ट्रांसफर करने को कहा। ऐसा न करने पर कानूनी परिणाम भुगतने की धमकी दी। धमकी के कारण उन्होंने एसबीआई बैंक से 8.60 लाख रुपये का पेंशन लोन लिया और सात जुलाई से 11 जुलाई तक अपने बैंक और सभी एफडी खातों से रकम निकालकर 21.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cheated of Rs 2.25 crore cyber crime Cyber ​​​​thug Cyber thugs digitally arrested two senior citizens and cheated four people of Rs 2.25 crore dehradun news digitally arrested four people including two senior citizens uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ठगे सवा दो करोड़ रुपये डिजिटल अरेस्ट देहरादून न्यूज दो सीनियर सिटीजन सहित चार लोग साइबर क्राइम साइबर ठग

More Stories

उत्तराखण्ड

राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More