सरकारी उपेक्षा से खिन्न दन्या वासियों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां दन्या में तीन वर्ष पूर्व आधार कार्ड सेवा केंद्र स्वीकृत होने के बावजूद केंद्र संचालित नहीं होने के चलते क्षेत्रीय जनता ने लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्या में 3 वर्ष पूर्व आधार कार्ड सेवा केंद्र स्वीकृत हुआ था लेकिन शासकीय उदासीनता के चलते ग्रामीणों द्वारा कई बार ज्ञापन देने का बावजूद भी अभी तक इस केंद्र का संचालन नहीं हो पाया है। जिसके चलते अब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव का बहिष्कार सिर्फ इसलिए करेंगे क्योंकि तीन वर्षों से हमारे राज्य की सरकार दन्या क्षेत्र वासियों के कोई विकास तो क्या, एक आधार सेवा केंद्र भी संचालित नहीं कर सकी। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि चुनावी समय में बड़े-बड़े वादे तो कर जाते हैं लेकिन धरातल पर उसमें पहल नहीं होती है। क्षेत्र के ही सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह ने बताया कि लगातार वह इसके लिए अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ सत्तारूढ़ नेताओं तक भी इस हेतु मिल चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेना अब मजबूरी बन गया है। चुनावी माहौल देखते हुए अधिकारियों ने 4 अप्रैल से आधार कार्ड केंद्र का संचालन करने को लिखित में दे दिया था, लेकिन आज भी आधार कार्ड सेवा केंद्र नहीं खुल पाया है। क्योंकि अब किसी तरह की उम्मीद नहीं लगती इसलिए क्षेत्र के लोगों ने निर्णय लिया है कि इस बार वह चुनाव में वोट ही नहीं देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Danya residents upset with government neglect decided to boycott elections decided to boycott elections Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More