डसीला अध्यक्ष एवं नयाल पुनः बने केएमओयू के अधिशासी निदेशक  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।आज दिनांक-07-10-2024 को केएमओयू के प्रधान कार्यालय काठगोदाम में संस्था के संचालक मण्डल की बैठक पूर्व निर्धारित एजेण्डे के अनुसार प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हुई। जिसमें सुनील भण्डारी को बैठक का कार्यकारी अध्यक्ष चुनने के बाद बैठक में उपस्थित संचालकों द्वारा अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला एवं अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल के कार्यकाल की सराहना की गई एवं सभी ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में संस्था लाभ में रही है और सभी कर्मचारियों को वेतन, ग्रेच्युटी एवं भविष्य निधि का भुगतान किया जा रहा है। इस प्रकार उनके कार्यकाल को देखते हुए सभी संचालकों की सहमति पर सुरेश सिंह डसीला को तेरवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा हिम्मत सिंह नयाल को सभी संचालकों की सहमति पर सातवीं बार अधिशासी निदेशक के पद पर निर्वाचित किया गया।  सुरेश सिंह डसीला अध्यक्ष एवं हिम्मत सिंह नयाल अधिशासी निदेशक के अथक प्रयासों से अल्मोड़ा बिल्डिंग का निर्माण सुचारू रूप से चल रहा है। इसके अतिरिक्त कई वर्षो से संस्था की मांग रही कि उनकी वाहनों को संचालन हेतु नये मार्ग दिये जाये जो कि लम्बित थे। इनके प्रयासों से नये मार्ग संस्था को प्राप्त हुए। 
 
इस दौरान सुरेश सिंह डसीला, हिम्मत सिंह नयाल, गुसाई सिंह दोसाद, कमल कुमार पाण्डे, इन्दर सिंह नेगी, ललित मोहन सिंह मेहता, मनोज कठायत, हेमन्त साह, हेम चन्द्र सुयाल, सुनील भण्डारी, सुन्दर सिंह चौहान, बद्री प्रसाद, मनोज सिंह विष्ट, पूरन सिंह भाकूनी, धीरज सिंह खोलिया, मुकेश चन्द्र शर्मा, मोहन सिंह बगडवाल, भुवन सहित अनेकों लोग मौजूद रहें। स्टेशन अधिक्षक बृजेश तिवारी ने निर्वाचित अध्यक्ष एवं अधिशासी निदेशक को शुभकामनायें प्रेषित की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dasila President and Nayal again became the Executive Director of KMOU Haldwani news KMOU News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More