रिजॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव, रिजॉर्ट मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है1संवाददाता

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के भटवाड़ी में संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली गांव निवासी 18 वर्षीय अमृता रावत का कफलों रिजॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिजॉर्ट मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही रिजॉर्ट भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

विवेचना के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। हालांकि, पुलिस पहले ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। अमृता की पीएम रिपोर्ट में फंदे से लटकने पर दम घुटने से मौत का कारण सामने आया है। बता दें कि अमृता का शव कफलों के बेसिक रिजॉर्ट में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। अमृता पिछले एक साल से रिजॉर्ट में नौकरी कर रही थी। परिजनों ने अमृता की हत्या की आशंका जताते हुए मनेरी थाना में रिजॉर्ट मालिक अनिल कुड़ियाल समेत दो के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ मनेरी थाना अजय सिंह ने बताया कि मामले में रिजॉर्ट मालिक अनिल कुड़ियाल व कुक मैन पंकज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जिला अस्पताल में देर शाम तक हंगामे के चलते अमृता का शव अभी तक जिला अस्पताल में पड़ा है। परिजनों ने मुदकमा दर्ज न होने और पीएम रिपोर्ट न दिखाने को लेकर जमकर हंगामा काटा और शव को उठाने से मना कर दिया। जिस कारण शव का दाह संस्कार नहीं हुआ। आज रविवार को दाह संस्कार होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against two people including the resort owner for murder Dead body of a girl found hanging under suspicious circumstances in a resort Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More