चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिला युवती का शव​

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक युवती का शव​ मिला है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर जाकर हत्या की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की चंडीदेवी रोपवे से चंद कदम पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी जूही मनराल, एसओ नितेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ था और उसके गले में दुपट्टे का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में साफ हुआ कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका ने काले रंग का सूट और क्रीम रंग की स्वेटर पहनी हुई है। श्यामपुर एसएचओ नितिश शर्मा ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body of a girl found in the forest near Chandidevi footpath haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More