हरिद्वार। हरिद्वार के नारसन बार्डर पर रविवार देर शाम करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त सहारनपुर निवासी के तौर पर हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारसन बॉर्डर पर हाईवे से सकौती की ओर रास्ते पर रविवार देर शाम के वक्त करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पुलिस ने खेत के पास से बुजुर्ग का शव बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने पर देर शाम पुलिस ने बताया कि दो बाइक सवार दो युवकों को खेत में फेंककर गए हैं। जिमसें एक पूर्ण प्रकाश निवासी नागल की मौत हो गई। घायल युवक ने अपना नाम मंजीत बताया। शाम चार बजे बदमाश शव को
फेंककर फरार हुए थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जल्द खुलासे का दावा किया। बॉर्डर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है। जिससे पुलिस को अधेड़ के संबंध में अहम जानकारी मिल पाए। नारसन बॉर्डर और आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों को भी चेक किया जा रहा है। जिस जगह पर शव मिला है वो मार्ग कहां-कहां जा रहा है इस संबंध में जांच चल रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]