कई दिनों से लापता बुजुर्ग का शव मिला जंगल में, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां बेलगढ़ क्षेत्र में लापता बुजुर्ग का शव जंगल में पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीणों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 75 वर्षीय सोहन लाल पुत्र बंशी लाल, निवासी किशनपुर छोई, रामनगर के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

 

मृतक के बेटे कृपाल ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके पिता घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिवार ने कई जगह तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। बताया कि सोहन लाल साधु स्वभाव के थे और अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाया करते थे। कृपाल ने आशंका जताई कि लौटते समय जंगल से गुजरते हुए उन पर जंगली जानवर ने हमला किया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

पुलिस के अनुसार, शव काफी हद तक सड़ा-गला था, जिससे अंदेशा है कि मौत को लगभग 10 से 15 दिन बीत चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में जंगली जानवरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news the body of a missing elderly man was found in the forest The body of an elderly man missing for several days was found in the forest; the police sent the body for postmortem and started the investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कई दिनों से लापता बुजुर्ग जंगल में मिला लापता बुजुर्ग का शव पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमॉर्टम को रामनगर न्यूज शव मिला जंगल में शुरू की जांच

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More