मुकुल विहार अंतर्गत बैंकट हॉल की दीवार में लगे एंगल पर लटकती मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुकुल विहार में एक बैंकट हॉल की दीवार में लगे एंगल पर अज्ञात युवती की लाश लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सबसे पहले महिला के शव को फन्दे पर लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मुखानी थाना प्रभारी राकेश बोहरा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बैंकट हॉल एक युवती की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवती का शव बैंकट हॉल में लगाए गए लोहे के एंगल में लटका हुआ था। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, फिर भी आसपास के लोगों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of an unknown girl found hanging on an angle in the wall of banquet hall under Mukul Vihar Haldwani news police started investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More