चंडीगढ़ में मिली देहरादून के व्यक्ति की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चंडीगढ़ में मिली देहरादून के व्यक्ति की लाश, सिर पर चोट के निशान, खून भी बहा। यहां उसका रिश्तेदार नारियल पानी की फड़ी लगाता है और 10-15 दिन पहले ही मृतक चंडीगढ़ उनके पास आया था।

पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है।चंडीगढ़ में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर 26 में लाश मिली है। लाश एक सब्जी मंडी के पास एक एससीओ की पहली मंजिल में मिली है। मृतक की पहचान बहार आलम के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला था। उसके सिर के पीछे चोट का निशान है और खून भी निकला है। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को बुधवार दोपहर किसी व्यक्ति की अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक मृतक ने दो शादियां की थी। उसका परिवार देहरादून में ही रह रहा है। यहां उसका रिश्तेदार नारियल पानी की फड़ी लगाता है। 10-15 दिन पहले ही मृतक चंडीगढ़ उनके पास आया था। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। संभवत: गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of Dehradun man found in Chandigarh dehradun news injury marks found on head Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More