देहरादून पुलिस ने किराएदारों के सत्यापन अभियान में 442 मकान मालिको पर जुर्माना कर वसूले 44 लाख 20 हजार रुपये  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से शहरी व देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान में 442 मकान मालिक ऐसे पाए गए, जिन्होंने बिना सत्यापन के किरायेदार रखे हुए थे। पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों का चालान कर 44 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा संदेह के आधार पर 301 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दून पुलिस ने जिले में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग-अलग टीमों की ओर से अर्द्धसैनिक बलों तथा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदार, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी व ठेली वालों, स्क्रैप डीलर, कबाड़ियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। करीब छह घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर कुल 4209 लोगों का सत्यापन किया। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 442 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dehradun Police collected Rs 44 lakh 20 thousand as fine from 442 landlords in the tenants' verification campaign tenants' verification campaign Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More