समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा हल्द्वानी, प्रभावित लोगो से मुलाकात कर जाना हाल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हाईकोर्ट के आदेश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के विरोध में जहां बनभूलपुरा की जनता पिछले कई दिनो से सड़कों पर उतर शांतिपूर्वक प्रदर्शनों कर रही है वहीं हल्द्वानी का यह मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का भी विषय बन गया है। कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, एवं एआईएमआईएम सहित कई राजनीतिक दल इसमें फ्रंट फुट पर हैं। कांग्रेस के स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के जरिये सुप्रीम कोर्ट में पैरवी शुरू कर दी तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दस नेताओं का एक डेलीगेशन हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भेजा है। जिसमें सांसद, विधायक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

सपा के इस प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रभावित इलाके में दौरा किया और लोगों से बात कर उनका दुख जाना। मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने यहां मीडिया से मुलाकात के दौरान कहा कि हम सियासत की बात नहीं करना चाहते लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि यह जगह रेलवे के पास कहां से आई, लोग यहां पर 100 सालों से अधिक से रह रहे हैं। उनके पास शिनाख्ती कार्ड हैं। साथ ही स्कूल कॉलेज, अस्पताल, ट्यूबवैल, मंदिर-मस्जिद समेत सरकारी ने सारी सहूलियतें यहां पर लोगों को मुहैया कराई हैं। इस दौरान सपा के प्रतिनिधि मंडल ने बनभूलपुरा में प्रभावित लोगों को यह आस बंधाई कि सुप्रीम कोर्ट में फैसला यहां की गरीब जनता के हक में आएगा। हमें उम्मीद है कि देवभूमि के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज़रूर अपने नागरिकों की सुरक्षा करेंगे। इस मौके पर सांसद एसटी हसन, विधायक अताउर रहमान, वीरपाल सिंह, एसके राय, अरशद खान, सपा के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, कुलदीप सिंह भुल्लर, सुल्तान बेग समेत स्थानीय सपा नेता मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delegation of Samajwadi Party reached Haldwani Haldwani news meeting affected people Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More