हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, मंडी परिषद एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विधायक सुमित हृदयेश ने वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में उनकी विधायक निधि से पूर्ण हुए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही क्षेत्र में सड़कों की स्थिति, विद्युत एवं जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]