डीजीपी पहुंचे हल्द्वानी, अनियमितता पर सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी।  डीजीपी अशोक कुमार ने गुरुवार (आज) सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान की समीक्षा की और इस अभियान को एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया।


सख्त नजर में आये डीजीपी ने काम सही ना मिलने पर कुछ अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ ही सीओ लालकुआं के मुंशी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि सीओ अपने हाथ से क्राइम रजिस्टर लिखेंगे। इसके साथ ही डीजीपी ने गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के निर्देश दिए है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। कहा कि अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बैठक में आइजी कुमाऊँ, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सभी सर्किल के सीओ मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CO Lalkuan's scribe suspended for irregularities DGP reached Haldwani Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More