शत्रु संपत्ति से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण हेतु जिला व पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां पूर्ण, शनिवार सुबह से होगा अभियान शुरू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नगर की शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर दी गई है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि शत्रु सम्पत्ति पर काबिज जनों को जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त नोटिस व सुनवाई के अवसर दिए गए किंतु समयावधि पूर्ण हो जाने के पश्चात भी आज तिथि तक खाली नहीं किया गया। इसके लिए उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लगभग 134 परिवारों को पर्याप्त अवसर, नोटिस, सुनवाई व कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सम्पूर्ण कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित लोगो को शुक्रवार तक आवास खाली करने का समय दिया गया है, ऐसा न होने पर शनिवार की सुबह से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व नगरपालिका को पर्याप्त संख्या में विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता, लोनिवि को जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीन, स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक औषधि, चिकित्सक व एम्बुलेंस, विद्युत विभाग को विद्युत सुरक्षा, परिवहन को वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शत्रु सम्पत्ति पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात लोनिवि द्वारा तत्काल मलबे को हटाया जाएगा जिससे आपदा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का नुकसान व पुनः अतिक्रमण से बचा जा सके। कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग पुलिस की चार कम्पनी पीएसी, जिला प्रशासन के 06 सेक्टर अधिकारी सहित कुल 1000 कार्मिक फील्ड में तैनात रहेंगे।फील्ड में  कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसके नोडल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक जोशी व क्षेत्र के नोडल अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव चरण द्विवेदी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, आरटीओ नन्द किशोर, उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह, धारी योगेश मेहरा, रामनगर गौरव चटवाल सहित अन्य उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: campaign will start from Saturday morning District and police administration completed preparations for demolition of encroachment from enemy property encroachment from enemy property nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More