जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया सीआरएसटी इण्टर कॉलेज मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


नैनीताल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने गुरूवार को मल्लीताल स्थित सीआरएसटी इण्टर कॉलेज मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाऐं हेतु पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में मुख्य रूप से बिजली,पानी, शौचालय, रैम्प के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाएं बूथ स्थल पर की जाय। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्टेªट को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों पर अभी से सभी सुविधाएं दुरूस्त करते हुए उसकी सूचना से अवगत कराये। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से सभी मतदाताओं एंव जनमानस को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता में है और कोविड-19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से परिपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि लोगो को जागरूक करने हेतु मास्क, सेनिटाईजर व सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है और इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, आग्नेयास्त्र, चाकू-तलवार, ईट, पत्थर, शस्त्र के अलावा एक साथ 5 व्यक्ति से अधिक का जमावड़ा नही किया जायेगा। धारा 144 लागू होने के साथ ही यदि किसी व्यक्ति, समुदाय द्वारा इसका उल्लघ्ंन किया जाता है तो उसके खिलाफ, आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कोई कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नही पाया गया तो सम्बन्धित रिर्टनिंग आफिसर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा जूलूस प्रर्दशन की अनुमति नही दी जायेगी। उन्होने कहा कि डोर टू डोर कैम्पेन हेतु 5 लोगो की अनुमति दी गई है। उन्होने कहा कि प्रत्याशी नामाकंन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भी कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

बूथ निरीक्षण के दौरान कानूनगो राम सिंह, राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल, डॉ गौरव भाकुनी, राजेश लाल, हिमांशु जोशी, आशा रौतेला, लीला जोशी के साथ बीएलओ व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More