हल्द्वानी। नदी में नहाने आए अराजक युवको द्वारा गौला नदी से सटे जंगल में लगाई गई आग इतना विकराल रूप ले लिया कि वह तेजी से फैलते हुए नैनीताल हाईवे तक पहुंच गई। जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आने से जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लोगों ने जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गर्मी के दिनों में तराई और आसपास के तमाम लोग गौला नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार (आज) भी कुछ अराजक तत्व यहां पर पहुंचे और उन्होंने नदी किनारे चित्रशिला घाट के जंगल में आग में आग लगा दी। इस दौरान आग इतनी विकराल हो गईं कि नदी किनारे से फैल कर सडक तक पहुंच गईं । जिसने सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने बताया कि तराई आदि क्षेत्रों से कई युवा गौला (गार्गी) नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं जो यहां पर नहाने के दौरान हुड़दंग भी करते हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार को हुड़दंगियों ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने नदी में नहाने के दौरान हुड़दंग करने आ रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]