हल्द्वानी- नैनीताल राजमार्ग पर रानीबाग एनसीसी कैम्प के पास चलते ट्रक में लगी आग 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। हल्द्वानी- नैनीताल राजमार्ग पर रानीबाग एनसीसी कैम्प के पास एक चलते ट्रक में आग लग गई। आनन-फानन में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करवाया।
बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर सामान लेकर जा रहा था। ट्रक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि पहाड़ की और सामान लेकर जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लगने की सूचना मिली थी। जैसे ही ट्रक रानीबाग एनसीसी कैम्प के समीप पहुँचा तो चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक से निकलती आग की लपटों को देख लोगो में हड़कंप मच गया। ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ समय तक सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया था। आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुँचकर आग पर काबू पा लिया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire broke out in a moving truck near Ranibagh NCC camp on Haldwani-Nainital highway Haldwani news Truck turned into a ball of fire uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More