पतंजलि सोन पापड़ी के सैंपल फेल होने पर असिस्टेंट जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और दुकानदार को छः माह का कारावास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बेरीनाग स्थित एक दुकान से करीब पांच साल पूर्व पतंजलि नवरत्न इलाइची सोन पापड़ी के सैंपल फेल होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने शनिवार को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिषेक कुमार, कान्हाजी डिस्ट्रिब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड रामनगर के असिस्टेंट मैनेजर अजय जोशी और दुकानदार लीलाधर पाठक को 6 माह के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।

 

 

 

17 सितंबर 2019 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेरीनाग स्थित लीलाधर पाठक की दुकान से पतंजलि नवरत्न इलाइची सोन पापड़ी के सैंपल लिये थे। जिसे जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेजा गया था। इसमें सोन पापड़ी के सैंपल अधोमानक पाए गए। इसके बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उसी दुकान में जाकर चार पैकेट खरीदे और सीलबंद पैकेट देकर किसी प्रत्यायित लैब से जांच करने को कहा। दुकानदार के इनकार करने पर उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, कान्हा जी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड, दुकानदार को नोटिस दिए। 8 दिसंबर को 2020 को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रतिनिधि ने अपील कर राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच करने की बात कही।गाजियाबाद स्थित लैब में भी सोन पापड़ी के सैंपल अधोमानक पाए गए। मामले में यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश जारी किया। उन्होंने दुकानदार लीलाधर पाठक को 6 माह के कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की धनराशि अदा न करने पर 7 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। कान्हाजी डिस्ट्रिब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर अजय जोशी को 6 माह के कैद सुनाई है। उन्हें 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी देना होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड यूनिट तृतीय पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क, लक्सर के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिषेक कुमार को 6 माह के कारावास की सजा के साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड देना होगा। पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा ने की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant Manager and shopkeeper for failure of Patanjali Soan Papdi samples Patanjali Soan Papdi pithoragarh news six months imprisonment Six months imprisonment to Assistant General Manager uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More