पिकअप वाहन के खाई में गिरने से चालक की हुई मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां बागेश्वर–तोली बगर मार्ग पर एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने पर पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ चालक का ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (आज) को आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक चालक की पहचान भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26 निवासी ग्राम तोली जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bageshwar news driver died Driver died after pickup vehicle fell into ditch SDRF recovered body uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More