चरस तस्करी कर बुने थे महलों के ख्वाब, पहुंच गया हवालात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल के लालकुऑ थाना पुलिस एसओजी ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर निवासी युवक जल्दी पैसे कमाने के लिए चरस तस्करी का धंधा शुरू कर रहा था। उसने वाहन चालक से पहाड़ से चरस मंगाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्व कङी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुंआ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआ व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा 14 अप्रैल को प्रभावी चैकिंग के दौरान अभियुक्त मौ0 फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती खेड़ा वार्ड नम्बर-13 रूद्रपुर उम्र-37 वर्ष को पुलिस टीम के द्वारा सुभाषनगर बेरियर लालकुआं से गिरफ्तार किया गया। चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मौ0 फरमान पुत्र नियाज अहमद निवासी नई बस्ती खेड़ा वार्ड नम्बर-13 रूद्रपुर उम्र-37 वर्ष के कब्जे से एक किलो चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजूदरी का कार्य करता है। पैसे अधिक कमाने के लालच में चरस तस्करी में लग गया तथा बरामद चरस को मैने पहाड़ से आ रहे वाहन चालक से कम दामों में खरीद कर लालकुंआ तथा हल्द्वानी के स्कूल, कॉलेजों में बेचने आ रहा था। अभियुक्त को पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुंआ पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 103/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   


पुलिस टीम मे निरीक्षक संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ, उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल, कांस्टेबल अनिल शर्मा कोतवाली लालकुआ, प्रकाश बिष्ट कोतवाली लालकुआं, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, कुन्दन कठायत, एसओजी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More