जनपद चम्पावत के स्वाला में वाहन के अनियंत्रित होने खाई में गिरने पर वाहन सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। चलथी से चम्पावत की ओर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार ब्यक्ति की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 02 अक्टूबर की रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चम्पावत द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि स्वाला के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त उक्त वाहन (UK03-TA 9777), जिसमें एक व्यक्ति ही सवार था, चलथी से चम्पावत की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम मार्ग से होते हुए लगभग 60 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व वाहन में सवार चालक को घायल अवस्था में स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय, चम्पावत पहुँचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

मृतक युवक का नाम संजय खर्कवाल (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी दत्त खर्कवाल, निवासी आरा मशीन के पास लोहाघाट जनपद चंपावत बताया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Driver dies after vehicle goes out of control and falls into ditch in Swala of Champawat district Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More