शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों व ग्रामीण से की मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने दो पुलिस कर्मियों व एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मारपीट के आरोपी को जेल भेज दिया है।

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब चौकी से कुछ ही दूरी पर रहने वाली एक महिला चोपड़ा गांव निवासी, भास्कर तिवारी पुत्र शंभू दत्त तिवारी पर घर में घुसकर अभद्रता व मारपीट की शिकायत लेकर क्वारब चौकी पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। तब तक भास्कर तिवारी ने पड़ोसी प्रदीप चुबडाल के साथ भी मारपीट कर दी। शराब के नशे में धुत भास्कर पुलिसकर्मियों पर भी बरस गया। गाली गलौज कर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी गोपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी गोपाल के साथ भी मारपीट कर डाली।गोपाल सिंह के अंगुली व हाथ में दांत काट दिया। पत्थर से भी हमला किया गया। चौकी के समीप ही खड़े दो वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल भास्कर को काबू में किया। मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी गोविंद टम्टा ने बताया की आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भास्कर को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Drunk man assaulted policemen and villagers police filed a case and sent the accused to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More