नशे में टल्ली पुलिस का जवान कर रहा था वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां खुलेआम अवैध वसूली करने वाले पुलिस जवान को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नशे में टल्ली जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर गाड़ी वालों से 200 रुपये की मांग कर रहा था। मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी गई है।

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। आज यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी। अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के.19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवन ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है।अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने वीडियो के वाइरल होते ही संबंधित कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Drunk policeman was recovering nainital news SSP suspended with immediate effect after video went viral Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More