पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरने के साथ ही 150 नाली जमीन बही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। आपदा से पिथौरागढ़ तहसील में बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण थरकोट पट्टी के डाल गांव में पुष्कर सिंह नेगी व प्रेम सिंह नेगी का दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया। प्रेम सिंह ने बताया की कल देर शाम को उनके मकान के बाई ओर की जमीन धंसने लगी, सभी लोग घर मे ही थे। देखते ही देखते दो मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। घर के लोग तो बाहर आ गए लेकिन गोठ में बंधे दो गाय और तीन बकरी थी । एक गाय तो किसी तरह से सुरक्षित कर ली लेकिन एक गाय और बकरी गोठ में ही जमीदोंज हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

बताते चलें कि पुष्कर सिंह ने शिक्षा विभाग से रिटायर होने के बाद मकान बनाया। वही उनके बेटे और बहू ने काश्तकारी व दूध बेचकर दोमंजिला मकान बनाया। एक दिन पहले ही घर का रंगरोशन का काम पूरा हुआ। आज पूरा मकान नेस्तानाबूद हो गया। इसके साथ ही उन्होंने मकान के आस पास सेब, पुलम, आड़ू, माल्टा, नारंगी के पेड़ भी बह गये। इस घटना के साथ करीब 150 नाली जमीन भी बह गयी। डाल गाँव में करीब 25 परिवार रहते है। इस घटना में अधिकतर ग्रामीणों की जमीन बह गयी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता प्रशासन के साथ आज मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से तत्काल मुवावजा राशि देने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी भी साथ थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a two-storey house collapsed and 150 drains of land were washed away Due to heavy rains Due to heavy rains in Pithoragarh pithoragarh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More