सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता अधिकार है, अगले दौरे तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं तो सख्त कार्रवाई लाई जाएगी अमल में – सीएम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सीएम ने मियाद खत्म होने के बावजूद सड़कों को गड्ढा मुक्त न किए जाने पर लोनिवि के अफसरों से खासा नाराजगी जताई। चेतावनी देते हुए कहा यदि उनके अगले दौरे तक सड़कें गड्ढा मुक्त न हुईं तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बोले, खटीमा से हल्द्वानी तक सड़क मार्ग से आने के दौरान कई जगह उन्हें गड्ढे ही गड्ढे मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

सोमवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने डीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में लगने वाले समय, सड़कों की मरम्मत की स्थिति, अवशेष कार्य आदि की जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे पहले हल्द्वानी पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले दुर्गा सिटी सेंटर से होकर गुजरने वाली सड़क और नहर कवरिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से नहर कवरिंग कार्य में तेजी लाने निर्देश दिए। जगदम्बा नगर स्थित सड़क का निरीक्षण कर नगर निगम अफसरों को सड़क के टेंडर जल्द कराने को कहा। हिदायत दी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सीएम को बताया कि एक नवंबर को टेंडर प्रकाशित कर दिए जाएंगे। सिंचाई विभाग द्वारा एसबीआई से नवाबी रोड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण कर विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर सीएम नाराज दिखाई दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM news Easy and safe travel is a public right Haldwani news if the roads are not pothole-free till the next tour strict action will be taken - CM Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More