सिंधी चौराहा पर पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि से हटाया अतिक्रमण, 100 गाड़ियों की बनेगी पार्किंग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर को वाहनों के जाम और पार्किंग की कमी के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के सबसे व्यस्ततम सिंधी चौराहे के पास सरपफेस पार्किंग बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। नगर निगम द्वारा यहां 100 गाड़ियों की पार्किंग बनायीं जाएगी। 

शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अगुवाई में निगम की टीम ने सिंधी चौराहा पर पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि से अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी की गई। जल्द ही पार्किंग निर्माण का काम शुरू हो जायेगा। सिंधी चौक के पास सिंचाई विभाग की 500 वर्ग मीटर भूमि है। इस भूमि को आवास विकास को हस्तांतरित किया जा चुका है। शहर में वाहनों के दबाव को देखते हुए नगर निगम यहां 100 गाड़ियों की पार्किंग बना रहा है। 500 वर्ग मीटर भूमि में खड़हर थे जिनमे कुछ परिवार रहते थे, जिसे पूर्व में नोटिस देकर हटा दिया गया था। शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह पार्किंग के लिए प्रस्तावित भूमि पर पहुंचे और जेसीबी लगाकार खंडहर को ध्वस्त करा दिया। पार्किंग निर्माण का जिम्मा पायल कंट्रक्शन को दिया गया है। 27 लाख 92 हजार 591 रुपए की लागत से पार्किंग निर्माण कराया जायेगा। अनुबंध के तहत पार्किंग निर्माण का कार्य 19 सितम्बर 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Encroachment removed from proposed land for construction of parking at Sindhi Crossroads Haldwani news parking for 100 vehicles will be made Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More